जोधपुर डिस्कॉम फालना, खंड टीम ने विद्युत छीजत में लाई ऐतिहासिक कमी।

जोधपुर डिस्कॉम फालना, खंड टीम ने विद्युत छीजत में लाई ऐतिहासिक कमी।
फालना,महेंद्र मेवाड़ा
सितंबर, 2022 के अंत तक जारी बिलिंग आंकड़ों अनुसार फालना खंड के अधिशासी अभियंता निमेन्द्र राज सिंह के अधीनस्थ क्षेत्र विद्युत छीजत अथवा तकनीकी लॉस 5.46% हो गई है। मीटर इंस्पेक्टर सुख सिंह खंगारोत ने बताया की यह उपलब्धि फालना खंड के सभी अभियंता, राजस्व अधिकारी, मंत्रालयिक कार्मिकों और विभाग की नीव तकनीकी कार्मिकों की मेहनत का नतीजा है की खंड के अधीनस्थ उपखंड फालना, बाली, बेड़ा, नाणा सुमेरपुर तथा तखतगढ़ में विद्युत छीजत को गत वर्ष की 14.87% की अपेक्षा इस वर्ष विशेष कमी आई है।
खंड टीम ने गत 5 वर्षों में विद्युत छीजत को कम करने का लक्ष्य लिया था, सितंबर, 19 में छीजत 22.15% थी जिसे कम करने हेतु सम्पूर्ण टीम ने तकनीकी हस्तक्षेप करते हुए तथा सतर्कता अभियान के साथ साथ आमजन में जागरूकता बढ़ते हुए कम किया है।
अधिशासी अभियंता फालना निमेन्द्र राज सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग फालना खंड में लॉस अथवा छीजत इतिहास के न्यूनतम स्तर पर आ चुकी है। जिससे पूरे क्षेत्र का नाम रोशन होगा।