पत्रकार कमलेश बातकी ने अपनी मां की 9वी पुण्यतिथि पर कई सेवा कार्य कर किया रक्तदान
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
पत्रकार कमलेश बातकी ने अपनी मां की 9वी पुण्यतिथि पर कई सेवा कार्य कर किया रक्तदान
बूंदी 6 जनवरी,
पत्रकार कलेमश बातकी ने बताया की आज स्वर्गीय मां कमला बाई बातकी की 9वी पुण्यतिथि पर सुबह गौवंश को हरा चारा डाला गया ,वानरों को फल सब्जी खिलाए व पक्षियों को दाना डाल कर सेवा कार्य किए गए, उसके बाद बूंदी बल्ड बैंक में आ रही रक्त की कमी को देखते हुवे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहा भाजपा नेता रुपेश शर्मा, दैनिक अंगद से निरंजन गुप्ता ,मानव सेवा समिति प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने स्वर्गीय माता जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की इसके उपरांत भागचंद बातकी व मीनू बातकी, स्वयं कमलेश बातकी ने रक्तदान कर पूज्य स्वर्गीय माता जी कमला बाई बातकी को श्रद्धांजलि अर्पित की
शाम को स्वर्गीय कमला बातकी की स्मृति में बंसीलाल लाल बातकी की मौजूदगी में रेड क्रॉस भवन में सैकड़ों गरीबों को भोजन वितरण किया जायेगा,
इस दौरान पत्रकार शिव शर्मा , पुरुषोत्तम मीणा, हेमराज सैनी, शिवानी बातकी, तुषार बातकी,मुकुंद बातकी, मोजूद रहे बल्ड बैंक की टीम के डॉक्टर ऋषि कछावा ,जाकिर भाई ,नारायण सिंह ,दुष्यंत दीक्षित, विमला गुर्जर , किरण सुमन की टीम ने रक्त संग्रह किया