जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) का जिला स्तरीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह रविवार

जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) का जिला स्तरीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह रविवार

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी (कोटा संभाग )

  • अलगोजा रिसोर्ट में एकत्रित होंगे जिलेभर के पत्रकार

बूंदी। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) का जिला स्तरीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह रविवार प्रात: 11 बजे से नैनवां रोड स्थित अलगोजा रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिले भर के पत्रकार सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ट पत्रकारों सहित समस्त पत्रकारों को अथितियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
जिले में यह पहला अवसर है जब पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाडोती की धरती पर आ रहे है।ं पत्रकारों में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।
जार जिलाध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी एवं जिला महासचिव अश्वनी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। समारोह में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया (एनयूजेआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी, प्रदेशाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, प्रदेश महासचिव संजय सैनी सहित कई प्रभावशाली एवं जानी-मानी हस्तियां कार्यक्रम में शामिल होगी।