आवासीय विद्यालय की बालिकाओं को ऊनी वस्त्र वितरण किए :-न्यायिक मजिस्ट्रेट शर्मा

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी|

हिण्डोली न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा शर्मा द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टाइप प्रथम और चतुर्थ में आवासरत अनाथ, एकल अभिभावक की संतान एवं गरीब छात्राओं को स्वेटर, टोपा, मोजे वितरित किए गए छात्राओं को न्यायिक मजिस्ट्रेट शर्मा द्वारा बालिकाओं को न्यायिक कार्य संबंधी एवं महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार एवं उनसे निपटने के लिए कानून की जानकारी दी गई एवं चाइल्ड हेल्प लाइन के बारे में बताया गया ।कार्यक्रम मैं कोविड-19 की पालना के साथ आयोजन संपन्न हुआ प्र.अ.संतोष मीणा के साथ कार्मिक विनीता नकलक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।