यूपी में जंगलराज: किसानों की हत्या पर क्यों मौन है प्रधानमंत्री मोदी, आरोपी अभी तक नहीं हुए अरेस्ट

जयपुर। किसान आंदोलन में अब त​क शहीद हुए किसानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौन रहे हैं। लेकिन हद तब हो गई जब केंद्रीय ग्रहराज्य मंत्री के बेटे के द्वारा किसानों को रौंद दिया गया और प्रधानमंत्री के मुंह से एक भी शब्द नहीं निकला। यूपी में इतना गुंडाराज हो गया है कि किसानो के रौंदने वाले मंत्री के बेटे और किसानों के खिलाफ भडकाउ भाषण देने वाले मंत्री को अभी तक अरेस्ट नहीं किया गया है। जबकि किसानों की आवाज उठाने वाले नेताओ को अरेस्ट कर लिया गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल़
मंत्री के बेटे द्वारा किस तरह से किसानों पर गाडी चढाई गई इसका एक ​वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने पर रूह कांप जाती है। वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है कि एक थार गाडी और एक एसयूवी गाडी पहले धीरे धीरे वहां से गुजरती हैं और फिर किसानों को रौंदते हुए वहां से तेज स्पीड में आगे निकल जाती हैं। कुछ वीडियोज में मंत्री के बेटे को गाडी से उतरकर भागते हुए देखा जा रहा है।
विपक्षी नेता किये अरेस्ट
मृतक किसानो के परिवार से मिलने जा रही विपक्ष के नेता प्रियंका गांंधी को ​यूपी सरकार ने डिटेन कर ​लिया और इसके बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। कांग्रेस विधायक दीपेंद्र हुड्डा को भी यूपी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।
आज छत्तीगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी यूपी पुलिस ने लखनउ नहीं जाने दिया। पुलिस ने उन्हें एयपोर्ट पर ही रोक लिया। जब बघेल को जाने नहीं दिया तो वे एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गये। उन्होंने क​​हा कि वे लिखमीपुर जा भी नहीं रहे हैं फिर भी उन्हें रोका गया है।