बूंदी: गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ कस्तूरबा दर्शन-महिला सशक्तिकरण’ कार्यक्रम सम्पन्न

बूंदी, 6 अगस्त। शांति एवं अहिंसा निदेशालय की ओर से बाईपास रोड़ स्थित हरियाली मैरिज गार्डन में आयोजित दो दिवसीय ‘कस्तूरबा दर्शन-महिला सशक्तिकरण’ राष्ट्रीय कार्यक्रम का राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ समापन हो गया। समापन समारोह में शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष शर्मा, शांति एवं अहिंसा विभाग के जिला संयोजक राजकुमार माथुर ने शिरकत की। दो तक चले कार्यक्रम में महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर आधारित राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।  इस दौरान महिला वक्ताओं ने धर्म और संस्कृति पर अपने विचार व्यक्त किए।
शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष शर्मा ने कहा कि चहुंमुखी विकास में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। गांधी जी के कार्यो और उनके सिद्धांतों को हर स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हांेने शांति एवं अहिंसा निदेशालय की ओर से किए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। गांधी जी के रचनात्मक कार्यों को हर स्तर पर आयोजित कर आमजन में जनजागरूकता लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
शांति एवं अहिंसा विभाग के जिला संयोजक राजकुमार माथुर ने कहा कि वर्तमान प्ररिप्रेक्ष्य में गांधी जी के विकचारों को आत्मसात करने की महत्ती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक योजनाएं चलाई जा रही है, जिनका लाभ महिलाओं को मिल रहा है।    
इस अवसर पर मनोज ठाकरे, पंडित दीपक शर्मा, मुकेश भटनागर, ओम प्रकाश तम्बोली, पंकज रॉयल, कालू लाल सैनी, कमल मीना आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रेरणा एवं रीता धर्मरीत ने किया।
प्रभात फेरी निकाली
‘कस्तूरबा दर्शन-महिला सशक्तिकरण’ कार्यक्रम के तहत रविवार सुबह बूंदी में प्रभात फेरी का आयोजन हुआ। प्रभात फेरी में शामिल देश के विभिन्न प्रांतों से कस्तूरबा दर्शन-महिला सशक्तिकरण’ कार्यक्रम मंे शिरकत करने आई महिलाओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व कस्तूरबा के विचारों को आमजन तक पहुंचाया। प्रभात फेरी शहर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए कलक्टेªट परिसर पर सम्पन्न हुई। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रभात फेरी के दौरान  शांति एवं अहिंसा विभाग के जिला संयोजक राजकुमार माथुर मौजूद रहे।