टाइगर 3 में एक्शन के लिए कैटरीना कैफ ने बनाई शानदार बॉडी, वीडियो किया शेयर

जयपुर। कैटरीना कैफ आगामी फिल्म टाइगर 3 की शुटिंग इन दिनों तुर्की में कर रही हैं। सलमान खान और कैटरीना की यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। कैटरीना इस फिल्म में शानदार एक्शन करते हुए नजर आयेंगी। एक्शन के लिए कैटरीना इन दिनों वर्क आउट कर रही हैं और अपनी बॉडी को उसी के अनुरूप ढाल रही हैं।
हाल ही में टाइगर 3 की शुटिंग तुर्की के कप्पाडोसिया में हुई इसके बाद टाइगर 3 की टीम वर्तमान में ऑस्ट्रिया में सितारों सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ है। कैटरीना ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें वे अपनी बॉडी को टोन करते हुए दिखाई दे रही हैं। कैटरीना कुछ हाई-ऑक्टेन एक्शन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं और वर्कआउट कोच रेजा कटानी के साथ उनका एक वीडियो भी सामने आया है।

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

बता दें कि टाइगर टाइगर फ्रैंचाइज़ी की यह तीसरी फिल्म है। कैटरीना कैफ और सलमान खान के साथ बिना किसी तस्वीर लीक फिल्म की शूटिंग चल रही है। हालांकि, कैटरीना अपनी ट्रेनिंन की अपडेट फैन्स को देती रहती हैं।
इससे पहले रूस में टाइगर 3 के सेट से सलमान खान का नया सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें सलमान भूरी भूरी लम्बी दाढ़ी, लंबे बाल, सफेद टी-शर्ट, नीली जींस और लाल जैकेट पहने देखा गया था। तस्वीरों में सलमान खान के भतीजे निर्वाण को भी टाइगर 3 के सेट पर उनके बगल में खड़े देखा गया था। उसके बाद से सलमान खान की अन्य तस्वीर या वीडियो नहीं देखी गई।