Xiaomi 14 की प्रोसेसर सहित प्रमुख स्पेसिफिकेशन लीक हुए, यहां जानें पूरी जानकारी

जयपुर।  चीनी दिग्गज टेक कंपनी शाओमी अपनी आगामी स्मार्टफोन Xiaomi 14 को को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह फोन Xiaomi 13 के उत्तराधिकारी के रूप में लॉन्च किया जायेगा जो दिसंबर 2022 में जारी किया गया था। लीक्स के मुताबिक  Xiaomi 14 को फ्लैगशिप स्मार्टफोन  क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ पेश किया जोयगा।  एक टिपस्टर ने कैमरा और स्टोरेज विवरण सहित फोन के कुछ अन्य प्रमुख फीचर्स को भी लीक किया है। आपको बता दें कि  Xiaomi 13 को स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC लैस किया गया था साथ ही यह फोन 67W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया था। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर दावा किया है कि Xiaomi 14 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर  के साथ पेश किया जा सकता है जिसे अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है।  लेकिन यह मौजूदा स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड होने की उम्मीद है। टिपस्टर ने कहा कि फोन 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्टोइन में लॉन्च हो सकता है।

इसके अलावा, टिपस्टर का सुझाव है कि Xiaomi 14 में 50-मेगापिक्सल 1/1.28-इंच प्राइमरी सेंसर शामिल होने की संभावना है, जो Xiaomi 13 में 50-मेगापिक्सल 1/1.49-इंच सेंसर से बड़ा है। एक मीडियम-टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ होना चाहिए। पहले की रिपोर्टों से पता चलता है कि Xiaomi 14 को 115 मिमी की फोकल लंबाई के साथ 5 गुना ऑप्टिकल ज़ूम क्षमता वाले पेरिस्कोप ज़ूम लेंस के साथ लॉन्च करने की संभावना है।

Xiaomi 14 सीरीज़ को पहले भी अपने पूर्ववर्ती की तुलना में बड़ी बैटरी के साथ आने की सूचना मिली है। बेस Xiaomi 14 मॉडल में 90W फास्ट वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,860mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।