जयपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों के साथ मारपीट करने और उन कार चढ़ाने के आरोपों वाले केंद्रीय ग्रहराज्य मंत्री अजय मिश्रा इस्तीफा नहीं देने वाले हैं। मंत्री पर आरोप है कि उन्होनें किसानों के खिलाफ भडकाउ भाषण दिया जिसके परिणाम में लिखमीपुर की घटना हुई। मंत्री के बेटे एक एसयूवी किसानों के उपर चढ़ा दी थाी।
विपक्ष मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रहा है इस बीच मंत्री अजय मिश्रा ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। और सूत्रों के मुताबिक मंत्री पर कोई दबाव नहीं है और ना ही वे इस्तीफा देने वाले हैं। सूत्रों ने कहा कि श्री मिश्रा ने एक बार नहीं बल्कि दो बार स्पष्ट किया था कि न तो वह और न ही उनका बेटा हिंसा स्थल पर मौजूद थे।
कल एनडीटीवी से बात करते हुए, श्री मिश्रा ने पद छोड़ने के किसी भी दबाव से इनकार किया था। उन्होंने कहा, "मैं इस्तीफा क्यों दूंगा? हम पर कोई दबाव नहीं है, हम इसकी जांच करेंगे और इसमें शामिल लोग, जिन्होंने साजिश रची थी, उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।"
याद दिला दें कि रविवार को श्री मिश्रा के दौरे के विरोध में लखीमपुर खीरी में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी। मंत्री के काफिले में एक कार कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों को कुचल गई। किसानों का आरोप है कि इसे उनके बेटे आशीष मिश्रा ने किसानों पर कार चढाई थी। यूपी पुलिस ने आशीष मिश्रा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया है। हालांकि मंत्री मानते हैं कि एसयूवी उनकी है, लेकिन उनका कहना है कि उनका बेटा उसमें नहीं था।