आमागढ़ मंदिर में पूजा करने पहुंची किरोड़ीलाल मीणा की पत्नी गोलमा देवी, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

जयपुर। पिछले कुछ दिनों से जयपुर के आमागढ़ किले प्रकरण को लेकर मीणा समाज और सरकार व प्रशासन में टकराव की स्थिति बनी हुई थी जो अब सुहल के रास्ते पर आती हुई दिख रही है। भाजपा सांसद डा. किरोड़ी लाल मीणा ने आमगढ़ किले के शिव मंदिर पर लगे ताले को नहीं खोलने को लेकर सरकार आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद से मीणा समाज और सरकार में टकराव कि स्थिति बनी हुई थी। पर अब सरकार और प्रशासन ने सुलह का रास्ता अपना लिया है। जिला प्रशासन व पुलिस कमिश्नरेट ने 3 अगस्त को एक आदेश जारी कर आमागढ़ किले पर मौजूद प्राचीन शिव मंदिर के ताले खोलने की इजाजत दी। मंदिर का ताले खोले जाने पर मीणा ने मुख्यमंंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद भी दिया।

ताला खुलने के बाद ही आज बुधवार सुबह भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की पत्नि गोलमा देवी आमागढ़ किले पर शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंची। पूर्व कांग्रेस मंत्री रही गोलमा देवी के साथ उनके समाज की महिलाऐं भी अपने पारंपरिक वेषभूषा में मंदिर पंहुची। साथ में मीणा समाज के लोग भी भारी संख्या में मौजूद थे। स्थिति को देखते हुए सरकार ने भारी पुलिस जाब्ता भी तैनात कर दिया।
बता दें कि 1 अगस्त के दिन सांसद किरोडी लाल मीणा ने आमगढ़ किले पर पुलिस के मना करने के बावजूद भी मीन भगवान का झण्डा फहराया था। और उन्हें पुलिस ने ​अरेस्ट कर लिया था, जिससे मीणा समाज के लोग भारी संख्या में राजधानी जयपुर में आंदोलन पर उतारू हो गये थे और सरकार द्वारा मीणा को रिहा करना पड़ा। इससे पहले 4 जून को आमागढ़ किले शिव ​मंदिर पर तोड़फोन और भगवा झण्डा फाड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।