किशोर कुमार बने न्यू जर्नलिस्ट् एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
न्यू जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष गौरव थत्ते ने प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ग्रामीण मीडिया झुंझुनू के ओनर किशोर कुमार बड़ाऊ को प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किया है तथा जिम्मेदारी दी है कि आप संगठन के जो भी कार्य हैं पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे। जल्द ही संपूर्ण प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। किशोर कुमार पिछले काफी दिनों से ग्रामीण मीडिया झुंझुनू चैनल के माध्यम से काफी लोगों की मुहिम चला चुके हैं जिससे लोगों को बहुत ज्यादा फायदा मिला है। समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर इनके द्वारा किए जा रहे कार्य को लेकर संगठन ने इनको प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी है। इस अवसर पर पत्रकार जेपी महरानियां, पत्रकार सुमेर सिंह राव, पत्रकार मुकेश वर्मा , पत्रकार जितेंद्र राठी उर्फ बंसी वाला, पत्रकार विकास योगी , पत्रकार नागर मल, पत्रकार लक्ष्मण सिंह, पत्रकार मोहन सैनी, पत्रकार मोहम्मद जावेद, पत्रकार विजेंद्र शर्मा, पत्रकार बाबूलाल सोनी, पत्रकार भरत कटारिया, पत्रकार महबूब चौहान, पत्रकार शीशराम सिलोलिया आदि ने दूरभाष के जरिए इनको शुभकामनाएं प्रेषित की व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।