कोटा के अलंकृत का राजस्थान अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन

कोटा। शहर के युवा क्रिकेटर अलंकृत शर्मा का रविवार को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता वीनू मांकड ट्राफी (अंडर -19) के लिए चयन किया गया। अलंकृत कोटा के युवा गेंदबाज है। अलंकृत कॉमर्स कॉलेज कोटा के नियमित छात्र है। महावीर नगर तृतीय में रहने वाले अलंकृत के पिता राजेश शर्मा कोटा में एक वाहन विक्रेता कम्पनी में कैशियर तथा माता प्रीति शर्मा राजस्थान हाईकोर्ट में एडवोकेट है।

अलंकृत ने अपनी इस सफलता का श्रेय कोटा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आमीन पठान, कोषाध्यक्ष अनस पठान, गुरु राकेश बत्रा, कोच अनस अली व रधु राजावत के साथ अपने माता पिता को दिया है। अलंकृत का इससे पहले डूंगरपूर शील्ड, अंडर -23 जिला स्तरीय क्रिकेट तथा अंडर -19 चैलेंजर्स ट्राफी में भी चयन हो चुका है। अलंकृत ने बताया कि उसका सपना इंडिया टीम से खेलने का है। जिसके लिए वह दिन में करीब 6-7 घंटे प्रेक्टिस करता है। अलंकृत का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर मित्रों और परिजनों ने खुशी जताई है।