Kota : कोटा की अनिया भटनागर ने जीता गोल्ड मैडल।
जयपुर में आयोजित स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मारी बाजी
कोटा, 02 जुलाई। कोचिंग सिटी कोटा की लड़कियां भी खेलों में बाजी मार कर शहर का मान बढ़ा रही है। कोटा की आनिया भटनागर ने जयपुर में आयोजित हुई राजस्थान स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता के दौरान 13 से 16 वर्ष आयु वर्ग मैं गोल्ड मेडल हासिल कर कोटा लोटी आनिया को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। ताइक्वांडो खिलाड़ी आनिया ने बताया कि जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में राजस्थान ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से स्टेट लेवल दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें प्रदेशभर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आनिया भटनागर कोटा की तलवंडी रेयान एकेडमी की खिलाड़ी है। आनिया के खिताब जीतते ही परिवार में भी खुशी का माहौल है। परिवार जन एवं शहरवासी उनको शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं आनिया ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच एवं माता-पिता को दिया है । अनिया की मां शालिनी भटनागर ने बताया कि बेटियों में भी प्रतिभा की कमी नहीं होती उनको बेहतर माहौल और सुविधाएं उपलब्ध करवाया जाए तो पदक हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने बताया कि आलिया को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए विशेष कोचिंग करवाने की परिवार पूरी तरह से सहयोग करेगा।