कोटा, 26 अक्टूबर यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने दीपावली के मौके पर मंगलवार को दूसरे दिन भी कोटा में
सिविल लाइंस स्थित निवास पर आमजन और कार्यकर्ताओं से मिलकर
दीपावली की शुभकामनाएं दी।
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
धारीवाल से मुलाकात करने जन सैलाब
उमड़ा और बड़ी संख्या में लोग सुबह से निवास पर पहुंचने लगे। मंत्री धारीवाल ने बारी-बारी से सभी से मुलाकात की
और दीपावली की शुभकामनाएं दी।
मंत्री शांति धारीवाल से दीपावली की शुभकामनाओं के दौरान मिलने आने वालों में सेल्फी को लेकर भी उत्साह ग़जब का देखा गया यूडीएच मंत्री शांति
धारीवाल ने सभी के साथ सेल्फी भी
खिंचवाई । वही युवा नेता अमित धारीवाल ने भी आवास पर पहुंचने
वाले शहर वासियों कांग्रेस जनों एवं
विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों के सदस्यों को मिठाई खिलाई और दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, महापौर
मंजू मेहरा, राजीव अग्रवाल, उप महापौर पवन मीणा पूर्व शहर जिला अध्यक्ष पंडित गोविंद शर्मा शहर
उपाध्यक्ष अनिल सुवालका कांग्रेस नेता
राजेंद्र सांखला सहित कई पदाधिकारी
उपस्थित रहे। सिविल लाइन्स आवास
पर विभिन्न समाजों के प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचे और दीपावली की
शुभकामनाएं दी । इसमें जैन समाज कलाल समाज मीणा समाज बोहरा समाज, सिंधी समाज का
प्रतिनिधिमंडल के साथ कोटा के विभिन्न व्यापार संघ के पदाधिकारी भी
शामिल हुए। मुलाकात के दौरान यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने सिंधी
समाज द्वारा प्रकाशित की गई पुस्तक
का विमोचन किया । मुलाकात करने
के लिए बड़ी संख्या में व्यापारिक धार्मिक और सामाजिक संगठन के
पदाधिकारी में पहुंचे और दीपावली की शुभकामनाएं देने के
कार्यक्रमों का निमंत्रण पत्र देते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का निवेदन
किया वही अखिल भारतीय श्री मीणा
शैक्षणिक एवं सामाजिक समिति के निर्देशक आरडी मीणा के नेतृत्व में
समिति के पदाधिकारियों ने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का स्वागत किया और दीपावली की शुभकामनाएं दी।