कोटा रेल प्रशासन ने त्यौहार में उत्तरप्रदेश एवं बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु चलाया स्पेशल ट्रेन

कोटा रेल प्रशासन ने त्यौहार में उत्तरप्रदेश एवं बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु चलाया स्पेशल ट्रेन

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 19 अक्टूबर,रेल प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ के त्यौहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी सं 09817/09818 कोटा-दानापुर-कोटा के मध्य स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है । जिससे यात्रियों को त्योहार के इस सीजन में अग्रिम आरक्षण का लाभ एवं भीड़ से राहत मिल सके । वर्तमान में कोटा से प्रारम्भ होकर पटना को जाने वाली एकमात्र कोटा पटना एक्सप्रेस में त्यौहार के इस सीजन में यात्रीभार को कम करने एवं दीपावली और छठ पूजा में विशेष रूप से उत्तरप्रदेश/बिहार जाने वाले यात्रिओं की सुविधा को ध्यान में रखते हए एक स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल कोटा प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है |
गाड़ी संख्या 09817/09818 कोटा-दानापुर-कोटा के मध्य स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओ में साप्ताहिक रूप में कोटा से शुक्रवार एवं बुधवार तथा दानापुर से शनिवार एवं गुरूवार दिनांक 21 अक्टूबर 27 अक्टूबर के मध्य 02-02 ट्रिप चलेगी | वातानुकूलित ट्री टियर 02 कोच, वातानुकूलित टू टियर 01 कोच, स्लीपर 13 कोच,सामान्य श्रेणी 04 कोच तथा 02 एस.एल.आर. सहित कुल 22 कोच होंगे |
गाड़ी सं 09817 कोटा से दानापुर के लिए प्रत्येक शुक्रवार एवं बुधवार कोटा से शाम 06:40 बजे प्रस्थान कर सवाई माधोपुर शाम 08:03 बजे,गंगापुर सिटी शाम 08:50 बजे, हिंडौन सिटी शाम 09:26 बजे, भरतपुर रात 11:08 बजे,अछनेरा रात 11:40 बजे,मथुरा रात 12:45 बजे,हाथरस रात 01:34 बजे, कासगंज रात 02:30 बजे,फर्रुखाबाद सुबह 04:05 बजे,कन्नौज सुबह 05:10 बजे,कानपूर सेन्ट्रल सुबह 07:35 बजे, लखनऊ सुबह 09:30 बजे,सुल्तानपुर दोपहर 12:35 बजे,जौनपुर सिटी दोपहर 13:40 बजे,वाराणसी शाम 04:00 बजे,पं दीन दयाल उपाध्याय शाम 05:00 बजे,बक्सर शाम 06:28 बजे,आरा शाम 07:20 बजे आगमन होकर अगले दिन शाम 08:00 बजे दानापुर पहुँचेगी |
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी सं 09818 दानापुर से कोटा प्रत्येक शनिवार एवं गुरूवार दानापुर से शाम 09:30 बजे प्रस्थान कर आरा रात 10:10 बजे, बक्सर रात 11:20 बजे, पं दीन दयाल उपाध्याय रात 01:10 बजे, वाराणसी रात 02:55 बजे, जौनपुर सिटी सुबह 04:45 बजे, सुल्तानपुर सुबह 06:50 बजे, लखनऊ सुबह 10:20 बजे, कानपूर सेन्ट्रल दोपहर 12:35 बजे, कन्नौज दोपहर 02:15 बजे, फर्रुखाबाद दोपहर 03:50 बजे, कासगंज शाम 05:25 बजे, हाथरस शाम 06:18 बजे, मथुरा शाम 07:20 बजे, अछनेरा शाम 08:15 बजे, भरतपुर शाम 09:20 बजे, हिंडौन सिटी रात 10:14 बजे, गंगापुर सिटी रात 10:52 बजे, सवाई माधोपुर रात 11:43 बजे आगमन होकर अगले दिन रात 02:00 बजे कोटा पहुँचेगी |
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / जनसम्पर्क अधिकारी-कोटा द्वारा बताया कि यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए दीपावली एवं छठ त्योहार में स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है । इस संबंध में सर्व संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है । यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन,NTES,पूछताछ नं 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे |