कोटा रेल मंडल को मिली ओव्हर ऑल एफिशिएंसी शील्ड

-महाप्रबंधक ने 09 रेल अधिकारियों, 75 रेल कर्मचारियों को पुरस्कृत किया

कोटा। रेल सप्ताह समारोह 2023 के अंतर्गत 68वां विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह मदनमहल स्थित रेल उत्सव सामुदायिक भवन में उल्लासपूर्वक मनाया गया। 29 जनवरी 2024 को पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने भोपाल, जबलपुर, कोटा मण्डलों, विभिन्न कारखानों तथा मुख्यालय में कार्यरत 09 अधिकारियों एवं 53 कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार, 22 रेलकर्मियों को रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त कोटा मंडल को ओव्हर ऑल एफिशिएंसी शील्ड सहित कुल 25 विभागीय दक्षता शील्ड भी प्रदान की गईं।

समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों  का आयोजन भी किया गया। समारोह में अपर महाप्रबंधक श्री रवि शंकर सक्सेना, पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं, सभी विभागों के प्रमुख विभागाध्यक्ष, तीनों मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, मान्यता प्राप्त यूनियन एवं एसोसियेशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।  
    
इस समारोह में महाप्रबंधक द्वारा विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 09 अधिकारियों एवं 53 कर्मचारियों को व्यक्तिगत तौर पर, रेल सेवा पुरस्कार 22 रेलकर्मियों को पुरस्कृत किया। इसके अतिरिक्त ओव्हर ऑल इफिसियेंसी शील्ड कोटा मण्डल को प्राप्त हुई और पमरे के विभिन्न विभागों को 24 विभागीय दक्षता शील्ड प्रदान भी की गई जो इस प्रकार है :-
   
 लेखा विभाग - भोपाल मण्डल, वाणिज्य विभाग - जबलपुर एवं भोपाल मण्डल,  विघुत विभाग - भोपाल मण्डल, इंजीनियरिंग विभाग -कोटा मण्डल, यांत्रिकी विभाग - जबलपुर एवं कोटा मंडल, सुरक्षा विभाग - जबलपुर मण्डल, सरंक्षा विभाग -कोटा मण्डल, सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग -जबलपुर मंडल, परिचालन विभाग - जबलपुर एवं कोटा मंडल, चिकित्सा विभाग -केंद्रीय चिकित्सालय एवं भोपाल मंडल, कार्मिक विभाग - कोटा  मंडल, भंडार विभाग - कोटा,  ईएनएचएम विभाग - जबलपुर मंडल, राजभाषा विभाग -भोपाल एवं कोटा मंडल,  बेस्ट कैप्ट स्टेशन - कोटा मंडल, अन्तरमण्डलिय टिकट चेकिंग शील्ड - भोपाल मंडल, बेस्ट रैक अनुरक्षण -गाड़ी क्रमांक 12181 जबलपुर - अजमेर (जबलपुर मंडल) एवं गाड़ी क्रमांक 12155 रानी कमलापति - निजामुद्दीन  (भोपाल मंडल),  स्क्रैप मैनेजमेंट विभाग - कारखाना कोटा मंडल,  ब्रिज, एएचएस, एलसी  एवं कार्य - भोपाल एवं कोटा मंडल, ऊर्जा संरक्षण के लिए -कोटा मण्डल, बेस्ट रनिंग रूम आरक्षण के लिए -(आरआर/ न्यू कटनी जंक्शन)  जबलपुर मंडल,  रेल मदद शील्ड - जबलपुर मण्डल, पब्लिक रिलेशन शील्ड - भोपाल एवं जबलपुर मण्डल, निर्माण के लिए - कोटा निर्माण यूनिट, ओव्हर ऑल इफिसियेसी शील्ड - कोटा मंडल को प्रदान की गयी है।