कोटा रेल मंडल ने चलाया स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, एक दिन में 1623 मामलों से 11 लाख रूपये राजस्व अर्जित किए
कोटा 27 नवम्बर,2023। मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय के निर्देशन में समय-समय पर स्पेशल सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में दिनांक 26 नवम्बर को चेकिंग स्कवाड स्पेशल टीम ने विभिन्न गाड़ियों एवं स्टेशनों पर टिकट चेकिंग कर कुल 1623 मामलें पकड़े जिससे कुल एक दिन में 11,01,565 रूपये राजस्व अर्जित किए।
इसमें बिना टिकट के 663 केस से 5,47,420 रूपये, 958 केस अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले से कुल 5,53,795 रूपये एवं बिना बुक किए सामान के 02 मामले से 350 रूपये आय शामिल है। वाणिज्य विभाग ने मंडल के आय में बढ़ोत्तरी का सराहनीय कार्य किया है। इस स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान में ट्रेन टिकट परीक्षक भरत लाल मीना, अनवर हुसैन, मनोज खत्री, मुकेश कुमार एवं राकेश गोयल ने विशेष भूमिका निभायी।
यह कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यात्री गाड़ियों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाया जा सके। रेल यात्रियों से अनुरोध है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें जिससे यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।