कोटा वासियों को मिले बेेहतर चिक विधायक संदीप शर्मा ने शहरी स्वास्थ्य केन्द्र विज्ञान नगर में आधुनिक एम्बुलेंस का शुभारम्भ

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा वासियों को मिले बेेहतर चिकित्सा सुविधायें :-संदीप शर्मा
विधायक संदीप शर्मा ने शहरी स्वास्थ्य केन्द्र विज्ञान नगर में आधुनिक एम्बुलेंस का शुभारम्भ

आज विधायक कोष से अत्याधुनिक एम्बुलेंस के शुभारम्भ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक संदीप और विशिष्ठ अतिथी के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जगदीश सोनी और वार्ड पार्षद विवेक मित्तल, दिलीप नायक थें। इस अवसर पर विधायक संदीप शर्मा ने 40 लाख की लागत से अत्याधुनिक एम्बुलेंस का पूजा और हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। स्थानीय लोगों, व्यापारीयों व चिकित्सकों ने पूर्व में विधायक महोदय को अवगत कराया कि शहरी स्वास्थ्य केन्द्र विज्ञान नगर क्रमोन्नत होने के उपरान्त यहां मरीजों की संख्या भी बढ गई है। इस स्वास्थ्य केन्द्र में लाखों की आबादी में निवास करने वाले लोग यहां उपचार करने आते है और कोविड काल में भी कई लोगों को एम्बुलेंस की सुविधा न होने के कारण परेशानी का सामना करना पडा। विधायक संदीप शर्मा ने इस विषय में गंभीरता से विचार करते तुरन्त आधुनिक एम्बुंलेस की घोषणा की और इसकी स्वीकृति के लियें लगातार प्रयास कियेे। और आज प्रयासों के परिणाम स्वरूप इस चिकित्सा केन्द्र में आधुनिक एम्बुलेंस का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में लोगों को एम्बुलेंस के लिये भारी परेशानी का सामना करना पडा । निर्धन मरीजनों के परिजनों को आपातकाल की स्थिति में मरीजों को अन्यत्र स्थान पर ले जाने के लिये परेशानी का सामना करना पडा और मरीजों को अन्यत्र बडें चिकित्सा संस्थान में इलाज करवाने के लिये प्राईवेट एम्बुलेंस की मदद से शिफट करने के लिये े कई गुना राशि का भुगतान करना पडा। इस चिकित्सा केन्द्र में अत्याधुनिक एम्बुलेंस की महती आवयश्यकता थी । इसके पूर्व भी न्यू मेडीकल कॉलेज में विधाायक कोष से 19 लाख की लागत से एम्बुलेंस का शुभारम्भ किया गया और कुछ समय में न्यू मेडीकल कॉलेज के सुपर स्पेशियिलिटी चिकित्सालय में 40 लाख की लागत से अत्याधुनिक एम्बुलेंस का शुभारम्भ किया जायेगा।
विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये सदैव प्रयासरत् है। भाजपा शासन काल में इस इस चिकित्सालय को क्रमोन्नत 5 करोड रूपय की लागत से इस शहरी स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास कर इसका कार्य प्रारम्भ करवाया गया और इसका कार्य भी पूर्ण हुए 3 वर्षो से भी अधिक समय हो चुका है परन्तु आज इसका विधिवत शुभारम्भ नही हो पाया है नाहि चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध हो पाई है। इस संबध में कई बार काग्रेस सरकार में बैठे मंत्रियो को भी अवगत करवाया परन्तु आज तक कोटा की चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर चिकित्सा केन्द्र बनाने के लिये कोई प्रयास वर्तमान सरकार द्वारा नही किये गये जिसके परिणाम स्वरूप शहरी स्वास्थ्य केन्द्र का लाभ स्थानीय लोगो और आस पास की जनता को नही मिल पा रहा है। सरकार लोगो की चिकित्सा के प्रति संवेदनशील नही है। आज तक कोटा दक्षिण विधान सभा में कोई नया चिकित्सा केन्द्र का शुभारम्भ भी नही किया गया। सरकार लोगों की चिकित्सा के प्रति संवेदनशील नही है। विधायक ने कहा कि कोटा वासियों कों बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये सदैव प्रयासरत् रहेगें। माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्रीमान ओम बिरला जी भी कोटा में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये सदैव प्रयासरत् है। आज उन्ही के प्रयासों के चलते कोटा के न्यू मेडीकल कॉलेज चिकित्सालय में सुपर स्पेशियिलिटी विंग का निर्माण करवाया गया जिसका लाभ आज हाडोैती की जना को मिल रहा है और आज इन्ही के प्रयासों से कोटा शहर चिकित्सा के क्षैत्र में आत्मनिर्भर बना है।
इस अवसर पर युवा नेता पूर्व वार्ड पार्षद पवन अग्रवाल, गायत्री परिवार के अर्जुन देव चड्डा, मंडल महामंत्री जगदीश विजयवर्गीय, राकेश नायक, राजेन्द्र अग्रवाल, कुलविन्द्र सिंह , विनोद बाहुबली, गजाला खान, बी.एम. पंचोली, चंदू डोडानी, पुरूषोत्तम सेन, अंकित नागर , भंवर सिंह, विनय आदि कार्यकर्ता और चिकित्साकर्मी उपस्थित थे।