रीट परीक्षा के सफल कियान्वयन हेतु यूआईटी ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण कार्यक्रम आज
कोटा 18 जुलाई । जिले में 23 एवं 24 जुलाई को आयोजित की जाने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के सफल कियान्वयन को लेकर मंगलवार 19 जुलाई को प्रात 11 बजे यूआईटी ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि जिला मुख्यालय पर शनिवार 23 जुलाई एवं रविवार 24 जुलाई को दो पारियों में रीट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा दोनों दिन दो पारियों में आयोजित की जायेगी। प्रथम पारी प्रात 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा द्वितीय पारी दोपहर 3 बजे से सायं 5.30 बजे तक आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए 94 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्थाओं, कानून व्यवस्था, प्रश्न पत्र वितरण एवं संग्रहण एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर 19 जुलाई मंगलवार को प्रात 11 बजे यूआईटी ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान