कोटा 20 अक्टूबर, 2023। स्वच्छता के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान 3.0 के तहत साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही स्क्रेप सामग्री का उचित उपयोग करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधीर सरवरिया के नेतृत्व में उद्यानों का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण किया गया है। उद्यान की सुन्दरता को बढ़ाने के लिए स्क्रेप से महापुरूषों के चित्रों का प्रदर्शन, वन्य जीवों के चित्रों का सजीव लुक, प्रवेश द्वार का सौन्द्रयीकरण, गमलों का निर्माण, कूड़ेदान एवं कूड़े वाली गाड़ी का निर्माण कर स्क्रेप/अपशिष्ट सामग्री का निष्पादन किया जा रहा है। जिससे आकर्षक लुक के साथ स्केप का भी सदुपयोग किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बड़ी मात्रा में स्क्रेप के निष्तारण से राजस्व जनित किया जा रहा है।