सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे सहित पूरे उपखंड क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l उपखंड क्षेत्र के गांव व ढाणियों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व श्रद्धा व आस्था के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l गोपीनाथ मंदिर, बिहारी जी का मंदिर, सनकादिक लोक सुकतलाई, खाटू श्याम मंदिर परिसर सहित कई मंदिरों में कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था l व भगवान कृष्ण का रंग-बिरंगे फूलों से आलौकिक श्रृंगार भी किया गया l कृष्ण जन्मोत्सव पर श्रद्धालु कान्हा के दरबार में जमकर थिरके l उपखंड क्षेत्र के गांव गुड़ा ढहर में कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई वहीं मटकी फोड़ कार्यक्रम में कान्हा बने बालक को सरपंच रोहिताश सैनी ने अपने हाथों में लेकर दर्शन किए l
ककराना में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया कृष्ण जन्मोत्सव
पहाड़ी की तलहटी में स्थित वार्ड नंबर 24 में अध्यापक दशरथ सिंह राव के आवास पर कान्हा की मूर्ति का फूलों से अलौकिक श्रृंगार किया गया