भेरूघाट में 8 अगस्त को सजेगा लखदातार का दरबार

भेरूघाट में 8 अगस्त को सजेगा लखदातार का दरबार

सुप्रसिद्ध भजन गायककारों द्वारा रात भर बहेगी भजनों की रसगंगा

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
कस्बे के पास भेरूघाट में आगामी 8 अगस्त को श्याम ज्योति का आयोजन किया जाएगा l श्याम ज्योति को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है l श्याम प्रेमी विश्वनाथ पटवारी ( मित्तल ) ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 8 अगस्त को शाम ज्योति का कार्यक्रम रामचंद्र पटवारी( मित्तल ) पुत्र ओमप्रकाश पटवारी भेरूघाट में आयोजित होगा l
श्याम प्रेमी मान सिंह लाठर ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 अगस्त को होने वाली श्याम ज्योति में सुप्रसिद्ध भजन गायक कारों द्वारा भजनों की रस गंगा प्रवाहित की जाएगी l लाठर ने बताया कि श्याम ज्योति के दौरान बाबा श्याम का बंगाली फूलों से अलौकिक शृंगार किया जाएगा l