जयपुर। लखीमपुर हिंसा के मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को शनिवार के दिन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। सुनवाई के बाद अजय मिश्रा को 14 दिने के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी एसपी यादव ने पीटीआई को बताया कि आशाीष मिश्रा से लगभग 12 घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद उनका मेडिकल करवाया गया। मेडिकल के बाद आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि लखमीपुर हिंसा में आशीष मिश्रा पर किसानों को गाडी से कुचल कर मारने का आरोप है।
एसपी यादव ने कहा कि आशीष मिश्रा के पुलिस रिमांड के लिए एक आवेदन न्यायिक मजिस्ट्रेट को सौंपा गया था, जिन्होंने सोमवार को सुबह 11 बजे सुनवाई के लिए तय किया।
पिछले रविवार को यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की यात्रा का विरोध कर रहे चार किसानों को कुचल दिया इस आरोप को लेकर आशीष मिश्रा का नाम प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। किसान नेता और विपक्षी दल मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे लेकिन मंत्री और उनके बेटे ने आरोपों से इनकार किया था, लेकिन जब आरोपी से क्राइम ब्रांच के अधिकारियो ने सवाल किये तो उनके जबावों में अंतर मिला। और क्राइम ब्रांच ने उन पर जांच में सहयोग नहीं करने के आरोप लगाये।
बता दें कि किसानों पर गाडी चढ़ाने के बाद घटना में गुस्साए किसानों ने भाजपा के दो कार्यकर्ताओं और उनके ड्राइवर की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी।
हिंसा में स्थानीय पत्रकार रमन कश्यप की भी मौत हो गई, जिसने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया और उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को बैकफुट पर ला दिया।