केशोरायपाटन (बूंदी) क्षेत्र के आजन्दा में आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह महोत्सव समिति आजन्दा के सदस्यों ने ढोल नगाड़े बजाते हुए शोभायात्रा के रूप में घर-घर जाकर अयोध्या से पूजित पीले चावल व पत्रक वितरण किये । समिति सदस्यों द्वारा गांव के प्रमुख मंदिरों श्री गणेश मंदिर, श्री बालाजी मंदिर, श्रीश्याम बिहारी जी मंदिर, श्री चतुर्भुज महाराज मंदिर, श्री ज्ञानराय महाराज मंदिर, बड़ वाले श्री बालाजी महाराज मंदिर, महाकाली मंदिर श्री रामदेव महाराज मंदिर में 22 जनवरी को समाज की माता बहनों सहित समस्त ग्रामवासी मंदिरों पर एकत्रित होकर धूम-धाम से मनाएंगे जिसमे समस्त ग्रामवासी सहभागी बनेंगे।