Kota:विधान सभा क्षेत्र पीपल्दा में विधायक कोष के माध्यम से होंगे 401 लाख के विकास कार्य - रामनारायण मीना

कोटा 09 अगस्त। पीपल्दा विधान सभा क्षेत्र के ग्रामों/नगरों में विद्यालयों, पेयजल, मार्गों, खेल मैदान एवं अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के विकास के प्रयासों की कड़ी में 27 गॉंवांे/नगरों में 4 करोड़ 01 लाख रूपये के 32 विकास कार्यों की नवीन अभिषंषा/स्वीकृति जारी की गई है। जिनमें मुख्य रूप सेः- 
पंचायत समिति इटावा (कोटा) में ग्राम अयाना में रामसिंह जाट वाले जाटों के मोहल्ले में इण्टरलॉकिंग सड़क निर्माण 3 लाख, नोनेरा में शंकरलाल नायक से हीरालाल नायक तक मिट्टी कटाव रोकने हेतु सुरक्षा दीवार निर्माण 8 लाख, नारायणपुरा (नोनेरा) में मिट्टी कटाव रोकने के लिए तलाई के पास सुरक्षा दीवार निर्माण 9 लाख, तलाव में उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्टूल मेज क्रय करने हेतु 1.5 लाख, इटावा के वार्ड नं. 5 कोटा रोड़ पर सामुदायिक भवन निर्माण 10 लाख, प्रेमपुरा (अयानी) में लटूरलाल से गोबरीलाल के मकान की ओर इण्टरलॉकिंग सड़क मय नाली निर्माण 5 लाख, करवाड़ में ग्राम सेवा सहकारी समिति के लिए गोदाम निर्माण 10 लाख, कंवल्दा (लक्ष्मीपुरा) में श्मषान से गॉंव की ओर सीसी सड़क निर्माण 10 लाख, नीमसरा से हथोली के रास्ते पर मिट्टी डालने एवं ग्रेवल सड़क निर्माण 10 लाख, सुमेरनगर (सीनोता) में नयी बसावट के लिए आवंटित भूमि का समतलीकरण कार्य 4 लाख, अयाना कब्रीस्तान में मिट्टी डालने एवं चारदीवारी निर्माण 10 लाख, बम्बूलिया खर्डा (दुर्जनपुरा) में विद्यालय की चारदीवारी निर्माण 7 लाख, बिनायका में उच्च माध्यमिक विद्यालय में दरवाजा एवं आवष्यक चारदीवारी निर्माण 10 लाख, नारायणपुरा (नोनेरा) में विद्यालय कक्षा-कक्ष मय बरामदा निर्माण 10 लाख, लक्ष्मीपुरा में रमेष नागर से बैरवा बस्ती तक इण्टरलॉकिंग सड़क मय नाली निर्माण 17 लाख, जलोदा खातियान में उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन की आवष्यक मरम्मत कार्य 10 लाख, पीपल्दा कला में स्टेडियम निर्माण 50 लाख च्यावदा में जोष्या वाले सार्वजनिक स्थान पर लगे पौधों की सुरक्षा हेतु चारदीवारी निर्माण 6 लाख एवं तिराहे पर यात्री प्रतीक्षलय निर्माण 6 लाख, रामपुरिया धाबाई में महिला व पुरूष शौचालय एवं यात्री प्रतीक्षालय निर्माण 6 लाख तथा पंचायत समिति सुल्तानपुर (कोटा) में नोताड़ा मालियान में ग्राम सेवा सहकारी समिति के गोदाम, ऑफिस एवं टॉयलेट निर्माण 10 लाख, किषोरपुरा में ग्राम सेवा सहकारी समिति तक सीसी रोड़ एवं परिसर में अन्य विकास कार्य 10 लाख, सुल्तानपुर में कब्रीस्तान मदरसा अजीजीया सामुदायिक भवन एवं सीसी फर्ष निर्माण 25 लाख, ऐबरा(कोटड़ा दीपसिंह) में माताजी के मंदिर से तलाई तक इण्टरलॉकिंग सड़क मय नाली निर्माण 10 लाख, बड़ोद में मिनी सचिवालय निर्माण 40 लाख, किषनगंज (बूढ़ादीत) में गिरीराज मालव के मोहल्ले में इण्टरलॉकिंग खरंजा मय नाली निर्माण 3 लाख, जनजाति छात्रावास सुल्तानपुर में सामुदायिक भवन निर्माण 10 लाख, बिसलाई मंे बड़ी स्थान पर दरवाजा एवं शेष चारदीवारी निर्माण 11 लाख, बांक्या (किषोरपुरा) में हनुमान मंदिर से गांव की तरफ के रास्ते में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण 15 लाख, बराना (बिसलाई) में श्मषान के रास्ते में इण्टरलॉकिंग सड़क मय नाली निर्माण 15 लाख, सुल्तानपुर में स्टेडियम निर्माण 50 लाख से स्वीकृत किये गये हैं। 
पूर्व सांसद एवं विधायक रामनारायण मीना ने अवगत कराया कि विधान सभा क्षेत्र में पिछड़ापन को दूर करने एवं क्षेत्र के विकास की दृष्टि से आमजन के आशीर्वाद तथा सहयोग से वह सार्वजनिक विकास के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं।