किफायती कीमत पर दमदार फीचर्स के साथ Lenovo IdeaPad 1 लैपटॉप भारत में लॉन्च हुआ
जयपुर। लेनोवो ने आज भारत में एक नया लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप Lenovo IdeaPad 1 है जोकि आइडियापैड पोर्टफोलियो में एक नया प्रोडक्ट है। कंपनी ने इस लैपटॉप को AMD Ryzen R3 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। इस लैपटॉप में डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट, 15-इंच FHD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले, विंडोज 11 और स्टीरियो स्पीकर जैसे जोरदार स्पेसिफिकेशंस हैं। कंपनी ने दावा किया है कि इस लैपटॉप की बैटरी 14 घंटे तक चलेगी। आइये यहां आपको Lenovo IdeaPad 1 के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
Lenovo IdeaPad 1 की कीमत
कंपनी इस लैपटॉप को दो वरिएंट में पेश किया है। जिसमें एक AMD Ryzen 3 7320U प्रोसेसर, ब्लूटूथ 5.1 और AMD Radeon 610M ग्राफिक्स के साथ आता है जिसकी कीमत भारत में 44,690 रुपये रखी गई है। वहीं, AMD Ryzen 3 3250U प्रोसेसर, इंटीग्रेटेड AMD Radeon ग्राफिक्स और ब्लूटूथ 5.0 वाला वेरिएंट की कीमत 38,640 रुपये रखी गई है। यह सिंगल क्लाउड ग्रे कलर वैरिएंट में आता है, और यह 8 फरवरी, 2023 से लेनोवो एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Lenovo.com, Amazon.in और बड़े रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
Lenovo IdeaPad 1 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Lenovo IdeaPad 1 लैपटॉप 15.6-इंच FHD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल और 220 निट्स पीक ब्राइटनेस है। प्रोसेसर की बात करें तो यहां आपको AMD Ryzen 3 7320U प्रोसेसर मिलेगा जोकि इंटीग्रेटेड AMD Radeon 610M ग्राफिक्स के साथ आता है। इसमें 8GB LPDDR5-5500 RAM और 512GB 512GB SSD हार्ड डिस्क दी गई है। लैपटॉप के स्टोरेज स्पेस को दो एक M.2 2280 PCIe 3.0 स्लॉट का उपयोग करके बढ़ाया जा सकता है।
इसके अलावा, Lenovo IdeaPad 1 एक गैर-बैकलिट कीबोर्ड और 720p रिज़ॉल्यूशन वाला एक एचडी वेब कैमरा मौजूद है। इसके अलावा लैपटॉप में डॉल्बी ऑडियो और एचडी ऑडियो के साथ दो 1.5W स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट है। लैपटॉप में पावर देने के लिए 42Wh की बैटरी है जो 14 घंटे तक का बैकअप प्रदान करती है।
कनेक्टिविटी के लिए, लेनोवो आइडियापैड 1 में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, एक यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक यूएसबी 3.2 जेन 1 पोर्ट, एक यूएसबी-सी 3.2 जेन 1 पोर्ट, एक एचडीएमआई 1.4बी पोर्ट, एक कार्ड रीडर, ए 3.5 मिमी जैक और एक पावर कनेक्टर मौजूद है।