बूंदी: एलएचवी एएनएम का धरना मंगलवार को 23 वे दिन भी जारी रहा

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

एल एच वी ए एन एम ने मंगलवार शाम को धरना स्थल से कैंडल मार्च निकाला गया

बून्दी 23 मई ।  शहर के हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर चल रहा एलएचवी एएनएम का धरना  मंगलवार को 23 वे दिन भी जारी रहा । जिला अध्यक्ष सोनाली गुप्ता ने बताया कि  मंगलवार शाम को धरना स्थल से कैंडल मार्च निकाला गया । कैंडल मार्च हाई सेकेंडरी से शुरू होकर अहिंसा सर्किल पहुंचकर संपन्न हुआ ।   जिला अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि मशाल जुलूस में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने 3600 ग्रेड पे ,  पदनाम परिवर्तन  1480 उप स्वास्थ्य केंद्र की वित्तीय स्वीकृति जारी करने , पदोन्नति व सर्विस रूल में योग्यता 12वीं पास करने की मांग को लेकर मशाल जुलूस में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया ।  जिला अध्यक्ष ने बताया कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री  महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मांगे पूरी करें । उन्होंने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक यह धरना निरंतर जारी रहेगा । उन्होंने बताया कि 1 मई से धरना प्रदेश के सब जिलों पर चल रहा है ।   इस मौके  राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ संरक्षक पुरुषोत्तम लाल , जिला महामंत्री शबनम आरा हिंडोली ब्लॉक अध्यक्षा सलमा , दीप कवर मेवाड़ा , उर्मिला ,  कंचन , राधा राठौर ,सरोज सांवरिया , भगवती सुमन , विजय सोनी , रेशमा परवीन , मोना मीणा , राजकरनता , मंजू  , सहित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रही ।