बूंदी: मुख्यमंत्री के आश्वासन पर एलएचवी एनएम संघ का धरना 25वे दिन समाप्त
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नहीं हो रही है कोई मांग पूरी
बून्दी 25 मई। शहर के हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर 1 मई से चल रहा धरना एलएचवी एएनएम का धरना गुरुवार को प्रदेश महामंत्री नफीसा बानो और जिला अध्यक्ष सोनाली गुप्ता अगुवाई में 25 वे दिन समाप्त हो गया । प्रदेश महामंत्री नफीसा बानो व जिला अध्यक्ष सोनाली गुप्ता ने बताया कि धरने पर गुरुवार को जिले के पांचों ब्लॉको की एलएचवी एएनएम धरना स्थल पर एकत्रित हुई । प्रदेश महामंत्री नफीसा बानो ने एलएचवी एएनम को संबोधित करते हुए कहा बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से हमारी मांगों को लेकर चर्चा हुई उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि 20 जून तक सभी मांगों पर विचार करते हुए लिखित में आदेश जारी कर देंगे ताकि सभी एलएचवी एएनम को जो मांगे थी उनका लाभ मिल सकेगा । मुख्यमंत्री गहलोत के आश्वासन के बाद आज 1 मई से चल रहा धरना समाप्त करने की घोषणा करती हूं सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता शुक्रवार से अपने अपने कार्य क्षेत्र में जाकर अपने कार्य को संपादित करें और राज्य सरकार की योजनाओं का आमजन को लाभ पहुंचाएं । अंत मे मांगों पर जीत हासिल करने पर सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री नफीसा बानो व जिला अध्यक्ष सोनाली गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस मौके पर संरक्षक कमला सेन , जिला महामंत्री शबनम आरा , अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ संरक्षक पुरुषोत्तम लाल पारीक , जिलाध्यक्ष सत्यवान शर्मा , मोना मीणा , राजकरनता , गिरजेश हाड़ा , रेशमा परवीन , शिमला मीणा , शिमला गोस्वामी ,विजय सोनी , ब्रज किशोरी शर्मा , अनीता महावर , उषा सोनी , निर्मला नामा , सलमा बानो , मनीषा मीणा , रीना परिहार , कृष्णा तिवारी , अंजू शर्मा , सरोजिनी ,विष्णु शर्मा , द्वारिका गौतम जमीला बानो सुशीला लोधा , दीपकवर मेवाड़ा , विजयलक्ष्मी कटारा , मंजू कुमारी , हेमलता वर्मा , शहनाज बानो , रमा बैरागी , रेहाना सुल्तान , रतनी मीणा , निशा मीणा सहित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रही ।