लीलावती वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर भारी मतों से निर्वाचित
लीलावती वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर भारी मतों से निर्वाचित
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 2 जनवरी, लीलावती वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर भारी मतों से निर्वाचित
हाल ही में संपन्न हुए अखिल भारतीय रैगर महासभा के चुनाव में महिला शक्ति के रूप में श्रीमती लीलावती वर्मा (उदेनिया) को समाज ने भारी मतों से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया है। गौरतलब है कि श्रीमती वर्मा एक सक्रिय समाजसेविका हैं। रैगर महासभा में यह पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी रह चुकी हैं। इसी के साथ वर्तमान में श्रीमती वर्मा प्रदेश महासचिव, राजस्थान महिला कांग्रेस एवं प्रदेश अध्यक्ष (महिला), अखिल भारतीय एस सी/एस टी/ओ बी सी परिसंघ का दायित्व निभाने के साथ साथ कई सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। श्रीमती वर्मा सदैव युवा, बालिका एवं महिलाओं के विकास के लिए निरंतर तत्पर रहती हैं तथा पर्यावरण संरक्षण के कार्य भी करती रहती हैं। इनके परिवार में इनके पिता नाथू लाल वर्मा (व्यापारी) एवं ससुर एम पी वर्मा (सेवानिवृत्त उपायुक्त) प्रमुख समाज सेवी हैं श्रीमती वर्मा की जीत से इनके परिवार, क्षेत्र के लोग, महिला व युवा वर्ग भी प्रसन्नता के साथ गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।