लायंस क्लब भरतपुर द्वारा छात्र छात्राओं को भोजन प्रसादी कराई

भरतपुर, लायंस क्लब भरतपुर ब्रज द्वारा पंचानन सेवा के अंतर्गत प्रसादम कार्यक्रम स्वास्थ्य मंदिर रणजीत नगर पर वहां के छात्र-छात्राओं को भोजन प्रसादी कराई गई । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन रामकुमार गुप्ता  (ब्रज हनी )थे जिन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से कामना की । कार्यक्रम संयोजक लायन बनवारी लाल गोयल, लायन राजेंद्र प्रसाद बंसल द्वारा आगे भी संस्थान को मदद देने की घोषणा की । क्लब अध्यक्ष राकेश मित्तल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया तथा संस्थान के असाह व पिडित मानव सेवा के कार्य के पुनीत कार्य की सराहना की।

इस मौके पर लायन ओमप्रकाश गुप्ता, लायन शरद प्रकाश गुप्ता, लायन सुनील गुप्ता, लायन राकेश सिंघल, लायन मुकुल अग्रवाल, लायन ओमप्रकाश सिंघल, लायन संजय गोयल‌, लायन राधा कृष्ण अग्रवाल द्वारा सभी को थाली लगाकर भोजन ग्रहण कराया। संस्थान के डॉक्टर वीरेंद्र अग्रवाल ने क्लब द्वारा किया जा‌ रहै सामाजिक परोपकार कार्य की सराहना की । इस मौके पर क्लब कोषाध्यक्ष एमजेएफ लायन योगेश कुमार गोयल द्वारा सभी उपस्थित लायन साथी वह गणमान्य व्यक्तियों का आभार प्रकट किया व ‌धन्यवाद दिया।