रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव दर्शन भरतपुर में 22 जनवरी को

भरतपुर, जॉइंट ग्रुप ऑफ़ भरतपुर रॉयल्स के सभी पदाधिकारियों ने राहुल बंसल (अध्यक्ष)के नेतृत्व में अयोध्या धाम में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को हर्ष, उल्लास एवं श्रद्धा पूर्वक मनाने के विषय में आयुक्त (देवस्थान विभाग) के.के. खंडेलवाल के समक्ष वार्तालाप में सर्व सम्मिति से श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भरतपुर में भी भव्य हर्ष उल्लास पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया।

जिसके तहत दिनांक 22/01/2024 को अयोध्या धाम में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में, हम सब भरतपुर वासियों के आराध्य किला स्थित भगवान श्री बाँकेबिहारी मंदिर में सुबह 9:15 बजे जॉइंट ग्रुप ऑफ़ भरतपुर रॉयल्स के द्वारा आयुक्त(देवस्थान) के. के. खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में फूल बंगला महाआरती, प्रसादी वितरण एवं, तत्पश्चात अयोध्या धाम से श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव सीधा प्रसारण देवस्थान विभाग द्वारा बड़ी एल. ई. डी. लगा कर सभी भक्तों को दिखाया जायेगा!

सभी भक्तो से निवेदन है की फूल बांग्ला महा आरती दर्शन , प्रसादी के लिए अधिक से अधिक पधार कर दर्शन का लाभ लेकर, अयोध्या से श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव दर्शन प्राप्त करें ।