संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
चैत्र नवरात्र की अष्टमी को शाकंभरी माता के दरबार में भक्तों ने लगाई धोक
मां शाकंभरी सेवा समिति सकराय धाम द्वारा अष्टमी को सवामणी भोग के बाद कन्याओं का किया पूजन
अरावली की वादियों में स्थित धार्मिक तीर्थ स्थल शाकंभरी सकराय धाम में चैत्र नवरात्र के आठवे दिन भी बड़ी संख्या मे भक्तो ने आकर माता के दरबार में हाजिरी लगाई l प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ शाकम्भरी सेवा समिति, सकरायधाम के तत्वाधाम में नवरात्र के आठवे दिन मैया को सवामणी सीरा - पूरी, सब्जी ,भंडारा भोग , तरबूज , संतरा,पपीता, केला व गजरा अर्पण किया गया l समिति के द्वारा मंदिर का फल व फुलो के द्वारा मनमोहक श्रृंगार किया गया, गाय व बंदरों के लिए गाजर व् केले आदि का वितरण किया गया, कल महाष्टमी के दिन समिति के द्वारा सकरायधाम मे सवामणी भोग के बाद कन्या पूजन किया गया l भक्तो को प्रसाद दिया गया, समिति के द्वारा निम्बू पानी भी वितरित किया गया l महाष्टमी के दिन समिति के कई सदस्य सकरायधाम मे उपस्थित थे l कार्यक्रम माँ शाकम्भरी सेवा समिति, सकरायधाम के भक्तो के सहयोग से आज नवमी तक चलेगा l शनिवार को माता के दरबार में अष्टमी तिथि को लता चिरानिया - संगीता अग्रवाल, नृसिंह मंदिर, गौरीपुर के द्वारा समिति के फेसबुक पेज पर मंगलपाठ सीधा प्रसारण किया गया l