आजीविका उद्यम विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
रानीपुरा (बूंदी) 23नवंबर, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड ) एवं संजीवनी मानव कल्याण एव जीव सेवा संस्थान बूंदी के संयुक्त तत्वाधान में राजिविका द्वारा गठित एवं बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा रानीपुरा के द्वारा वित्त पोषित स्वयं सहायता समूहों की 90 महिला सदस्यों को 30-30 के 3 बेच में नाबार्ड प्रायोजित आजीविका उद्यम विकास कार्यक्रम (एलईडीपी) अंतर्गत 15- 15 दिवसीय माइक्रो फूड प्रोसेस प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम सांवतगढ़ वह रानीपुरा में आयोजित किए जा रहे हैंl
उक्त कार्यक्रमों का शुभारंभ राजकुमार (जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड बूंदी )हनीफ मोहम्मद (शाखा प्रबंधक बीआरकेजीबी शाखा रानीपुरा) राम सिंह मीणा( सरपंच ग्राम पंचायत सांवतगढ़) एवं एल.एस. हाडा (मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीवनी संस्था )ने सरस्वती मां को दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम पर विस्तारित जानकारी देते हुए जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड राजकुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम 2 वर्ष तक संचालित होगा जिसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहो की 90 महिला सदस्यों को बैंक ऋण के माध्यम से आजीविका बढ़ाने हेतु स्वरोजगार से जोड़ कर आत्मनिर्भर बनाना है इस कार्यक्रम के माध्यम से समूह सदस्यों को प्रशिक्षित ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है एवं एक्स्पोज़र विजिटो के माध्यम से उक्त गतिविधि हेतु समूह के माध्यम से स्वयं का रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने हेतु परिपक्व बनाया जाएगा उक्त कार्यक्रम का आयोजन रानीपुरा व सांवतगढ़ में करने हेतु सरपंच रानीपुरा उर्मिला गुर्जर व सांवतगढ सरपच राम सिंह मीणा ने नाबार्ड व संजीवनी संस्था का आभार जताया।