लोकेश प्रजापत बने अखिल भारतीय प्रजापति छात्रसंघ कोटा के जिलाध्यक्ष

संवाददाता शिवकुमार शर्मा 

कोटा 30 दिसंबर अखिल भारतीय प्रजापति छात्रसंघ कोटा के चुनाव संपन्न हुए ।
अखिल भारतीय प्रजापति छात्रसंघ के संस्थापक दुर्गाप्रसाद प्रजापति के निदेशानुसार चुनाव सयोंजक सुनील प्रजापति को बनाया गया। सुनील प्रजापति ने बताया कि जिला कोटा की कार्यकारिणी का विस्तार किया । सर्वसम्मति से लोकेश प्रजापति को जिलाध्यक्ष पद पर मंनोनित किया और कार्यकारिणी की जिम्मेदारी देते हुए। जिला की कार्यकारिणी को 7 दिन में ही बनाये को कहा। प्रजापति ने बताया कि हमारी टीम लगातार 3 साल से काम कर रही है हर क्षेत्र में हम काम करते है।
इस दौरान चेतन प्रजापति , मोनू प्रजापति , निक्की प्रजापति , अनिकेत प्रजापति, आकाश प्रजापति , कमल प्रजापति , सौरभ प्रजापति , हरिओम(रिंकू) प्रजापति , सुमन प्रजापति , गुलशन कुमार प्रजापति, अंशुमन प्रजापति, विशाल प्रजापति, गणेश प्रजापति, रूद्र प्रजापति ,हृदयांश प्रजापति आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।