मधु चौहान ने संभाला जिला खेल अधिकारी का कार्यभार

कोटा 1 फरवरी। जिला खेल अधिकारी का कार्यभार मधु चौहान ने संभाला है। अब्दुल अजीज पठान के 31 जनवरी को अपनी राजकीय सेवा पूर्ण करने के पश्चात मधु चौहान ने कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर कोच, खिलाडी सभी ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर मीनू सोलंकी फुटबाल कोच, अब्दुल वाहिद टाइक्वांडो कोच, हर्षवर्धन सिंह यहॉकी कोच, जी.के. शर्मा, दिलीप सिंह गौड़, शम्भू दयाल प्रजापति, कुलदीप झाला, रामेंद्र सिंह, रविंद्र पहलवान, फिरोज खान, नीता भाटिया एवं समस्त खिलाडी गण मौजूद रहे।