जादूगर सम्राट त्रिकाल के मेजिक शो का हुआ शुभारंभ
नगर पालिका अध्यक्ष रामनिवास सैनी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
जाने-माने जादूगरों से महान जादूगर हैं जादूगर सम्राट त्रिकाल….. रामनिवास सैनी
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में बस स्टैंड पर स्थित अग्रसेन विश्राम गृह में जादूगर सम्राट त्रिकाल के मैजिक शो का शुभारंभ उदयपुरवाटी नगरपालिका अध्यक्ष एडवोकेट रामनिवास सैनी ने फीता काटकर किया l मुख अतिथि नगर पालिका यक्षिणी ने बोलते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि जाने-माने जादूगरो से भी महान जादूगर है जादूगर सम्राट त्रिकाल जिन्होंने शेखावाटी मैं ही नहीं देश विदेश में भी अपनी पहचान बनाई है l इस दौरान विशिष्ट अतिथि रामजीवन शाह, महेश खैराडी ,विमल बंसल , राम वल्लभ खैराडी थे l जादू की मैजिक शो के दौरान जादूगर सम्राट ने अपने जादुई करिश्मे से पंडाल में बैठे हुए लोगों को हंसने पर लोटपोट कर दिया l जादूगर सम्राट के मैजिक शो के दौरान जादू के कई करिश्माई खेल दिखाए जाते हैं l