जादूगर देवानंद सुमन ने जिला कलेक्ट्रेट से आंखों के पट्टी बांध कर शहर में मोटर साइकिल चलाई
लोगो को बूंदी महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रेरित कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी, 10 नवंबर। बूंदी महोत्सव के सफल आयोजन एवं प्रचार प्रसार के लिए स्वर्गीय जादूगर चंपालाल सुमन के सुपुत्र जादूगर देवानंद सुमन ने गुरूवार को जिला कलक्टर कार्यालय से आंखों के पट्टी बांध कर शहर में मोटर साइकिल चलाई और लोगो को बूंदी महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रेरित कर अपनी प्रतिभा दिखाई। पुलिस उप अधीक्षक हेमंत नोगिया ने पहले आटे का लोया आंख पर जादूगर के लगाया फिर 5 पट्टीया बांधी। उसके बाद भी पूरे मुंह पर नकाब लगाया। और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पूरे शहर में अपने करतब दिखाते हुए देवानंद वापस कलक्टेªट पहुंचे, जहां उपखंड अधिकारी सोहन लाल ने उनकी पट्टियां खोली। संभागीय आयुक्त दीपक नंदी, जिला कलक्टर डा. रविंद्र गोस्वामी ने लोक कलाकार का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कलाकार का हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर महोत्सव के संस्थापक सदस्य इंटेक संयोजक राजकुमार दाधीच ने कलाकार की कला पर प्रकाश डाला। सह संयोजक राजेंद्र भारद्वाज, स्वच्छता मिशन के समन्वयक निजाम भाई एनआईसी के अनिल भाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। शहर में आंखों पर पट्टी बांधकर मोटर साइकिल साइकिल चलाते हुए देख लोग अचंभित हुए बिना नहीं रह सके। जगह जगह कलाकार का स्वागत किया गया।