संवाददाता विजयपाल सैनी
शाहपुरा जयपुर|
उपखंड शाहपुरा की सामाजिक संगठन रणवीर सेवा समिति ने गुरुवार को महाराणा प्रताप जयंती शहर की लुहार बस्ती में मनायी गयी। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष विजय चौहान सहित समिति पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप के चित्रपट पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर समिति अध्यक्ष विजय चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप ने स्वतंत्रता के लिए समझौता करने से इंकार कर संघर्ष का रास्ता चुना और विषम परिस्थिति का सामना करते हुए विजयी पताका फहराने में सफल रहे। उन्होंने कहा किसी भी संघर्ष की सफलता के लिए भामा शाह जैसे दानी महापुरुषों का योगदान अतुलनीय है। समिति महासचिव पूरणमल बुनकर,सीएम अटल ने कहा कि मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए बड़े से बडा त्याग ओर बलिदान करने वाले महाराणा प्रताप का जीवन ओर संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। उनके साहस और संघर्ष की गाथा से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस दौरान कैलाश स्वामी,विनोद शर्मा, राकेश दायमा,अमर सिंह पलसानिया सहित लोहार बस्तीवासी उपस्थित रहे।