महाराष्ट्र सियासी उलट पुलट,NCP से बाघी हुए अजीत पवार ने NDA से जोडा नाता, उपमुख्यमंत्री की शपथ ली

महाराष्ट्र न्यूज। महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक बडा उलटफेर देखने को मिला है।  एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बेटे अजित पवार अपने 40 एनसीपी समर्थक विधायकों के साथ एनडीए से हाथ मिला लिया। जिसके बाद  पवार  राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। अजीत पवार के साथ साथ 9 अन्य एनसीपी विधायकों ने भी शपथ ग्रहण की। इस शपथ ग्रहण समारोह में ं  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी वहां मौजूद हैं। 

अजित पवार के साथ छगन भुजबल, दिलीप वाल्से पाटिल, हसन मुश्रीफ,रामराजे निंबालकर, धनंजय मुंडे, अदिति तटकरे, संजय बनसोडे और अनिल भाईदास पाटिल शपथ ले रहे हैं। 


सूत्रों के मुताबिक अजित पवार और अन्य 40 विधायक शरद पवार से नाराज थे।  बताया जाता है कि हाल ही पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बिना किसी से सलाह मशवरा किये राहुल गांधी के साथ मंच साझा किया। कांग्रेस को सहयोग करने वाले शरद पवार के एकतरफा फैसले से पार्टी के अन्य विधायक नाराज थे।  

इस समस्त घटनाक्रम के बारे में जब शरद पवार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अजित पवार विपक्षी दल के अध्यक्ष हैं और विधायकों की बैठक बुलाने का अधिकार भी है। उन्होने कहा कि   मुझे ठीक से नहीं पता कि यह बैठक क्यों बुलाई गई।  लेकिन विपक्ष के नेता होने के नाते अजित पवार को विधायकों की बैठक बुलाने का अधिकार है वह ऐसा नियमित रूप से करते हैं।  मुझे इस बैठक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। 
बताया जा रहा है कि    बीजेपी और महाराष्ट्र सरकार एमवीए गठबंधन को तोड़ना चाहती थी क्योंकि यह उनके सामने एक बड़ी चुनौती थी अजित पवार ने हाल ही में कहा था कि वह नेता प्रतिपक्ष के पद पर बने नहीं रहना चाहते हैं  शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल के साथ सुप्रिया सुले को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था