वाल्मीकि समाज द्वारा मनाया गया महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव

बूंदी 28 अक्टूबर। महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई साथ ही समस्त वाल्मीकि समाज द्वारा महर्षि भगवान वाल्मीकि जी व सूर्यमल मिश्रण के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। राजकुमार सांगेला द्वारा सभी को वाल्मीकि प्रकट उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए बताया गया कि रामायण रचियता महर्षि वाल्मीकि जी ना केवल वाल्मीकि समाज के बल्कि प्रत्येक जाति व समाज के आराध्य पुरुष हैं। जिलाध्यक्ष दीपक नरवाला द्वारा वाल्मीकि जी से प्रेरणा लेने की बात कही।इस दौरान  चंद्रप्रकाश दावा सरपंच,मदन कछोटिया,ओम तंबोली, राजकुमार सांगेला सामाजिक कार्यकर्ता, दीपक नरवाला जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा, शंकर डागर अध्यक्ष वाल्मीकि सेना,रवि गोंद समाजसेवी, महेश कलोसिया,किशन कछोटिया,दीपिका बुरट, दिलीप तंबोली, अर्जुन डागर, अर्जुन बैरवा, पप्पू गोंद,अमर डागर,सूरज कलोसिया, प्रदीप झावा,आकाश दावा, मुन्ना तंबोली आदि समाज के लोग उपस्थित रहे।