मुख्यमंत्री बनी रहेंगी ममता बनर्जी, उपचुनाव में 58,832 मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीती

जयपुर। बंगाल में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गये हैं और ममता बनर्जी ने आसानी से इस चुनाव को जीत लिया है। ममता की यह जीत नंदीग्राम में हार के बाद मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने के लिए जरूरी थी। उन्होंने अपने भाजपा की प्रियंका टिबरबाल को 58,832 मतों के रिकॉर्ड अंतर से हराया है।

मुख्यमंत्री ने दक्षिण कोलकाता के भबनीपुर निर्वाचन क्षेत्र में 84,709 वोट प्राप्त किए। बता दें कि इससे पहले ममता ने 2011 और 2016 में भी भवानीपुर क्षेत्र से जीत हासिल की थी लेकिन इस बार ममता ने पिछली बार की बजाय रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। ममता बनर्जी को इस सीट से चुनाव लडने के लिए राज्य के मंत्री सोवंडेब चट्टोपाध्याय ने इस्तीफा दिया था।
भवानीपुर के अलावा शमशेरगंज और जंगीपुर विधानसभा चुनावों में भी तृणमूल की जीत
हुई और ममता बनर्जी ने जीत का जश्न मनाने के लिए तीन अंगुलियां दिखाकर परिणामों की सराहना की। बनर्जी ने कहा, "मैं दो अंगुलियों से जीत का चिन्ह नहीं कर रही हूं। मैं तीन उंगलियां पकड़ रही हूं। हमने तीन चुनाव लड़े, हम आज तीनों में जीत गए।
उन्होंने कहा, "हम आभारी हैं कि हम जीत गए… मैं नंदीग्राम में हार गई लेकिन मामला अदालत में है।" उन्होंने कहा, "सबसे ज्यादा दिल को छू लेने वाली बात यह है कि मैं निर्वाचन क्षेत्र में एक भी वार्ड में नहीं हारी हूं। 2016 में, मैं एक-दो वार्डों में पिछड़ गई थी। आज, मैंने सभी में जीत हासिल की है।"

वहीं विपक्षी प्रिंयका टिबरेवाल को 24,396 वोट मिले। टिबरेवाल ने परिणाम घोषित होने के बाद कहा, "जैसा कि हर मैच में होता है, एक हारता है, एक जीतता है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि मैन ऑफ द मैच विजेता टीम से हो। मैं मैन ऑफ द मैच हूं।