मानव सेवा समिति द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के प्रथम उप राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया

शिवकुमार शर्मा बूंदी | मानव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के प्रथम उप राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजाद भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति व द्वितीय राष्ट्रपति ड्रा सर्वपल्ली राधाकृष्णन का नाम भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। और डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन शास्त्र दर्शन के विद्वान थे जिन्होंने भारत में पश्चिमी शास्त्र दर्शन की शुरुआत की थी। राधाकृष्णन प्रसिद्ध शिक्षक भी थे इसलिए सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर 5 सितंबर 1962 को शिक्षक दिवस की शुरुआत की गई थीं तब से ही हम प्रतिवर्ष 5 सितंबर शिक्षक दिवस के रूप में सभी शिक्षकों का सम्मान करते हुए शिक्षक दिवस मनाते आ रहे है। इस दौरान मानव सेवा समिति के कानूनी सलाहकार मुकेश वर्मा रवि कुमार सरपंच सीताराम वर्मा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति के जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा सोहनलाल कासोटिया परस राम मीणा हनुमान भील खटीक महासभा के महासचिव वीरू खटीक राहुल डामोर सूरज राठौर विवेकानंद मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।