मनीषा चाहर ने ऑल इंडिया पुलिस आर्म-रेसलिंग में स्वर्ण पदक जीता
भरतपुर, मनीषा चाहर ने करनाल (हरियाणा) में 4 से 8 अक्टूबर तक आयोजित 72 वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर में संपन्न आर्म-रेसलिंग प्रतियोगिता में उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्यप्रदेश एवं असम की खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक जीता । मनीषा चाहर ने वर्ष 2015 में मधुबन (हरियाणा) और वर्ष 2016 में कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में ऑल इंडिया पुलिस वूशू प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीते एवं वर्ष 2017 में पुणे (महाराष्ट्र) में रजत पदक और वर्ष 2018 जयपुर (राजस्थान) में ऑल इंडिया पुलिस बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक और गतवर्ष 2022 में पुणे (महाराष्ट्र) में ऑल इंडिया पुलिस आर्म-रेसलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक एवं इस वर्ष 22 से 26 मई 2023 में श्रीनगर (जम्मू कश्मीर) में 45वीं नेशनल आर्म-रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते, मनीषा चाहर का यह है ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में छठा पदक है इनपर मनीषा को दो विशेष गैलेंट प्रमोशन मिल चुके हैं और एक प्रमोशन विचाराधीन है । मनीषा वर्तमान में राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक की पीसीसी में प्रशिक्षणरत हैं । मनीषा वर्ष 2020 में एन.आई.एस पटियाला (पंजाब) से बॉक्सिंग खेल में एक वर्षीय डिप्लोमा पूर्ण कर भरतपुर के बॉक्सिंग खिलाड़ियों को निशुल्क बॉक्सिंग का प्रशिक्षण देती हैं।