पचलंगी के गोपीनाथ मंदिर में जन्माष्टमी पर होंगे अनेक धार्मिक कार्यक्रम

जन्माष्टमी पर्व पर रंग बिरंगी रोशनी से सजेगा मंदिर परिसर
( सुमेर सिंह राव ) उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचलंगी में कई वर्षों पुराने गोपीनाथ मंदिर में जन्माष्टमी पर अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा l
गोपीनाथ मंदिर के पुजारी अशोक दास स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मंदिर के मुख्य द्वार का निर्माण कार्य भी जोर शोर से चल रहा है l कहा जाता है कि गोपीनाथ मंदिर का निर्माण 1780 में राजा महाराजाओं के राज में किया गया था l मंदिर बनाने में सुर सिंह, शेर सिंह, जय सिंह, किशन सिंह आदि का सहयोग रहा था l जन्माष्टमी पर्व पर आज मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है l जन्माष्टमी पर मंदिर परिसर में रंग बिरंगी झांकियां व अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा l