सर्व समाज के माध्यम से 2,11,000 रूपये का सहयोग एकत्रित कर किया लक्ष्मी बैरवा का विवाह

-सामाजिक एकता को जिन्दा रख दिया जरूरतमंद की मदद का संदेश- सुनील बैरवा

-छुआछूत व जातिवाद से ऊपर उठकर सर्वसमाज ने की लक्ष्मी की मदद, किया विवाह में सहयोग - राधेश्याम मीणा


भागीरथ फूले सेना सेवा समिति, दौसा के तत्वावधान में बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के गांव मोराड़ी, प्रतापपुरा में बैरवा समाज की गरीब कन्या लक्ष्मी बैरवा का विवाह 4 दिसंबर 2023 को किया गया। इनके रिश्तेदार सुनील बैरवा और कमांडो डिफेन्स एकेडमी के संस्थापक राधेश्याम मीणा आर पी एफ ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर होने के कारण उसके परिवारजन विवाह करने में असमर्थ थे। इसकी सूचना भागीरथ फूले सेना सेवा समिति के जिला अध्यक्ष जैयन कुमार सैनी को दी गयी तो उन्होंने संस्था के माध्यम से सर्व समाज के लोगों को जोड़कर सोशल मीडिया पर एक मिशन चलाया और उस मिशन के माध्यम से लगभग 2,11,000 रूपये की राशि एकत्रित की गई। 

सामाजिक एकता की मिसाल।  छुआछूत व जातिवाद से ऊपर उठकर सर्वसमाज ने लक्ष्मी की मदद की ओर  विवाह में सहयोग किया।   भागीरथ फुले सेना सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा चाँदी की चैन  चाँदी की अंगूठी, 5 बर्तन, वर वधू के बेस व लगभग 8000 रूपये की धनराशि नगद भेंट की।

भागीरथ फूले सेना सेवा समिति के जिला अध्यक्ष जैयन कुमार सैनी ने बताया कि संस्था सदैव पीड़ित, गरीब एवं असहाय परिवारों की मदद के लिए तैयार रहती है। हमें इस मिशन के बारे में जानकारी मिली तो हमने निसंकोच सोशल मिडिया पर सर्व समाज के सहयोग से लगभग 2 लाख 11 हजार रुपए की राशि एकत्रित की। मिशन के मुख्य सहयोगी लखदातार टाइल्स के संचालक समाजसेवी सियाराम शर्मा ने 1,21,000 रूपये का सहयोग करते हुए बताया कि सर्व समाज के माध्यम से यह मिशन सफल हुआ है।

हम सभी को ऐसे असहाय परिवारों कि मदद करनी चाहिए। भागीरथ फुले सेना सेवा समिति का तहे दिल से हार्दिक आभार प्रकट किया। कमांडो डिफेन्स एकेडमी, मां वैष्णो नर्मदा सेवा समिति का भी विशेष सहयोग रहा। भागीरथ फुले सेना सेवा समिति के सचिव कवि कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि लक्ष्मी बैरवा के माता-पिता बहुत ही बुजुर्ग है। उनके पास आय का कोई स्त्रोत भी नहीं है। उनकी दयनीय स्थिति को देखते हुए सोशल मिडिया पर एक मिशन चलाया गया। मिशन में सर्व समाज के लोगों ने बढ़चढ़कर सहयोग किया। संस्था द्वारा अब तक 300 से अधिक मिशन चलाकर लोगों को आर्थिक सहायता पहुंचाई गयी है। कमांडो डिफेन्स एकेडमी के नेतृत्वकर्ता शिम्भुदयाल मीना ने बताया कि लखदातार टाइल्स के संचालक समाजसेवी सियाराम शर्मा फौजी ने इस मिशन में 1,21,000 का नगद सहयोग देकर परिवार को आर्थिक मजबूती प्रदान की। 
 
मिशन समापन पर जैयन कुमार सैनी, कवि कृष्ण कुमार सैनी, सियाराम शर्मा, कुन्दन सर सोमाडा एएओ, महेश शर्मा जिला परिषद सदस्य, राजेन्द्र सैनी तहसील अध्यक्ष बांदीकुई, कमलेश सैनी संगठन मंत्री, सुनील बैरवा मरियाडा, संदीप पबड़ी कालीपहाड़ी माँ वैष्णो मां नर्मदा समिति, राधेश्याम मीणा आर पी एफ प्रतापपुरा, यादराम जी, महेश जी द्वारापुरा, शिवप्रसाद सैनी, भागचंद निकटपुरी, बाबूलाल श्यामसिंहपुरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक व परिवारजन उपस्थित रहे।