जिला कलेक्टर कार्यलय में शहीद दिवस गरिमापूर्वक मनाया

डीग, जिला कलेक्टर कार्यलय में मंगलवार को महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस मनाया गया।


जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने गांधी जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वहा उपस्थित सभी ने देश स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा।

महात्मा गांधी की हत्या के शोक में प्रतिवर्ष 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है। इस दौरान तहसीलदार भगवत शरण त्यागी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मानसिंह सहित अधिकारीयों कर्मचारियों ने बापू को श्रद्धांजलि दी।