पचलंगी मेले में मातेश्वरी कुश्ती दंगल 51000 हजार रुपए का मुकाबला दोनों पहलवानों के बराबर रहा

पचलंगी मेले में मातेश्वरी कुश्ती दंगल 51000 हजार रुपए का मुकाबला दोनों पहलवानों के बराबर रहा

महिला पहलवानों का अंतिम कुश्ती दंगल 5100रु का मुकाबला
हरियाणा की साक्षी ने जीता

पचलंगी में देवनारायण, भैरुजी व रामदेव बाबा का दो दिवसीय मेले का रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ समापन

समाजसेवी स्वर्गीय छोटे लाल यादव के पुत्रों द्वारा पहलवानों व पत्रकारों का हुआ सम्मान

सुमेर सिंह राव/ राकेश सैनी

उदयपुरवाटी / बाघोली
पचलंगी में चल रही दो दिवसीय भेरूजी, रामदेव ,देवनारायण महाराज के मेला का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। मेले में राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के तत्वाधान में मातेश्वरी कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें राष्ट्रीय अखाड़ों के पहलवान , दिल्ली, उत्तर प्रदेश ,हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित 16 राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा लिया।
कुश्ती रविवार दोपहर से शुरू होकर देर रात्रि 12:00 बजे तक चली। मेला कमेटी के अध्यक्ष मदन लाल भंवरिया ने बताया कि मेले में कुश्ती ₹100 से लेकर ₹51000 तक करवाई गई। महिला पहलवानों की कुश्तिया अलग से करवाई गई। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी व कविता रानी नीमकाथाना ने किया। मेले में महिला पहलवानों की पांच कुश्तियां करवाई गई।₹500 की कुश्ती ज्योति, मोना जाट, 1100 सोनम जाट, 5100 रु की दो कुश्तिया हुई । पहली कुश्ती भूमि हरियाणा व नचीता गुर्जर गणेश्वर सरजीत अखाड़ा का मुकाबला हुआ जिसमें दोनों को बराबर विजय घोषित किया गया।अंतिम कुश्ती 5100 रुपए की कोमल वर्मा गणेश्वर व साक्षी हरियाणा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमें हरियाणा की साक्षी ने कोमल को पछाड़कर मुकाबला जीता। पुरुष पहलवानों में अंतिम कुश्ती 51000 हजार रुपए की भामाशाह भागीरथ मल डाडवाडिया माल नगर नीमकाथाना के द्वारा करवाई गई। जिसमें रवि गुरु हनुमान अखाड़ा दिल्ली व संजय जमालपुर हरियाणा के बीच रोमांचक मुकाबला दिखाया गया। आधे घंटे कुश्ती दंगल में दांव पेंच दिखाते हुए मुकाबला में दोनों पहलवान बराबर घोषित किए गए। मेला कमेटी की अतिथियों द्वारा पहलवानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कोच रामअवतार डांगी, पुरुषोत्तम बनेड़ी, मंगेजा राम गुर्जर , रामनिवास डाबला व आरपीएफ की कोच महेंद्र गुर्जर भागेगा आदि निर्णायक रहे। मेला कमेटी की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वालो का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। चयन समिति के निर्णायक कुंभाराम समोता पहलवान सिरोही व गुरु प्रसाद शर्मा रहे। मीनल अकेडमी कावट बाई पास, सुरजीत अखाड़ा गणेश्वर आदि पहलवानों का कुश्ती दंगल में दबदबा रहा। रात्रि को हरियाणा और राजस्थान के कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। दर्शकों की भीड़ लगी रही। पचलंगी पुलिस प्रशासन का मेले में पूरा सहयोग रहा। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि रामनिवास खटाना, पूर्व सरपंच गिरधारी लाल सैनी, विजेंद्र इंद्रपुरा, जगदीश जाखड़ नीमकाथाना, अशोक दास, बाबूलाल, ताराचंद भावरिया, अनिल कुड़ी,
महावीर प्रसाद, नरेंद्र कुमार, शेर सिंह बडसरा, राकेश बड़सरा, रामपाल योगी, ललित कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।