मंत्री परसादी लाल मीणा के नेतृत्व में सुधर रही चिकित्सा व्यवस्थाऐं, मरीज और डॉक्टर हित में कर रहे हैं अनूठे प्रयास

जयपुर। राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री परसादी लाला मीणा मेडिकल सिस्टम में को बेहतर बनाने के लिए पुरजोर और अनूठें प्रयास कर रहे हैं। उनके प्रयास डॉक्टर और मरीजों दोनों के लिए हित में हैं जो मंत्री को अविस्मरणीय बना रहे हैं। चिकित्सा सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार, निदेशायल में कर्मचारियों में की लापरवाही जैसी खामियों को दूर करने के लिए विभिन्न तौर तरीके अपना रहे हैं जो इस प्रकार हैं—

किस अस्पताल में कितने डाकॅक्ट एवं कर्मचारी तैनात हैं इन सभी की रियल टाइम जानकारी प्राप्त करने के लिए चिकित्सा मंत्री ने शाला दर्पण की तर्ज पर हेल्थ दर्पण बनाने की घोषणा की थी जिसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। शाला दर्पण पोर्टल राजस्थान मेडिकल सिस्टम को बेहतर बनाने में एक क्रांतिकारी कदम होगा।

मंत्री ने पहली बार डॉक्टर्स के अधिशेष व प्रतिनियुक्ति के आदेश को समाप्त कर दिये जिससे उन डॉक्टर्स को भारी राहत मिली हैं जिन्हें जिन्हें वेतन कहीं और से मिल रहा था और काम कहीं और कर रहे थे। ऐसे में डॉक्टर्स को अपने वेतन बिल बनवान के लिए काफी मशक्कत करनी पडती थी।
ट्रांसफर में भ्रष्टाचार की कमी

अधिकांशत चिकित्सक पसंदीदा जगहों पर ट्रांसफर करवाने के लिए अधिकारियों के लिए घूस खिलाते थे और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते थे ऐसे में चिकित्सकों को नियक्ति रिक्त पद पर ही दी जा रही हैं. राज्य चिकित्सा कर्मचारी व अधिकारियो के जो निदेशालाय में रुके हुए काम है उनके लिए निदेशालय जयपुर के सभी बड़े अफसरों को प्रत्येक जिले में भेजा गया हैं एवं विभाग की समस्याओं को तुरंत मौके पर ही हल करने के निर्देश दिए गए हैं.