सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बाघोली
गुड़ा ढहर के ग्रामीण गुरुवार को युवा नेता जयमल सैनी के नेतृत्व में पानी व अन्य समस्याओं को लेकर गिरावडी फार्म हाउस पर राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा से मिले। सनी ने बताया कि गुड़ा ढहर की ढाणी रडीवाला में पुरानी बोरिंग की खुदाई करवाने, ढाणी छाबडीयाला में पुरानी बोरिंग की गहराई करवाने व ढाणी कुतकपुरा में सरकारी बोरिंग का कनेक्शन करवाने आदि समस्याओं को अवगत करवाया। राज्यमंत्री गुढा ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को मौके पर अवगत करवा कर समस्या का समाधान कराने के लिए कहा। इस मौके पर महावीर, शंकरलाल, सांवरमल सैनी, भागा राम,बलदेव, रामलाल, प्रभाती लाल पौंख, पूरणमल , प्रकाश, संदीप, छोटू राम सहित, कई ग्रामीण मौजूद थे।