सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एससी व एसटी समाज के लोगों की बैठक आयोजित

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l

एससी एसटी समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा...... शिवनाथ सिंह
कस्बे के जयपुर रोड पर स्थित सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सामाजिक जन जागृति मंच एसीएसटी समाज की बैठक सेवानिवृत्त तहसीलदार शिवनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई । बैठक में बोलते हुए सेवानिवृत्त तहसीलदार शिवनाथ सिंह ने कहा कि जो एससी एसटी के लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं उन्हें समाज कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा l जन जागृति मंच की यह चौथी बैठक आयोजित की गई। उदयपुरवाटी ब्लॉक में एससी-एसटी समाज पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बैठक का आयोजन किया गया l समाज के लोगों की ओर से बताया गया कि उदयपुरवाटी ब्लॉक में आए दिन हो रहे sc-st समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर जिला प्रभारी मंत्री ममता भूपेश को भी ज्ञापन दिया गया है। जिस पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई है वही बैठक में निर्णय लिया गया। 1 महीने में आधा दर्जन से अधिक एससी एसटी के लोगों पर अत्याचार हुए हैं जिन को लेकर मुकदमे में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। वह समाज के लोगों ने बताया सामाजिक जन जागृति मंच की ब्लॉक में चौथी बैठक आयोजित की गई है जिसमें दिन-प्रतिदिन बैठक को में लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है इस दौरान समाज के लोगों ने बैठक में ऐलान किया है कि इस बार विधानसभा में एसीएसटी समाज का प्रत्याशी चुनाव मैदान में होगा। समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचारों के मुकदमों में कार्रवाई नहीं हुई तो समाज के लोग उपखंड कार्यालय पर आंदोलन करेंगे। बैठक में आए सभी आगंतुक महानुभाव का सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य लोकेश राठी ने आभार व्यक्त किया l इस दौरान बैठक में सेवानिवृत्त डॉक्टर भगवान सिंह मीणा सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीनारायण बडी़वाल सेवानिवृत्त तहसीलदार शिवनाथ सिंह एडवोकेट हंसराज सुरेश खारड़िया ग्यारसी लाल बड़ागांव , जितेंद्र राठी उर्फ बंसीवाला, पार्षद राजेंद्र ढेनवाल ,ख्यालीराम , एचपी गैस एजेंसी के प्रबंधक रामप्रताप पुलकित, विजेंद्र भीम प्रेमी छापोली, पूर्व व्याख्याता केसरदेव मीणा , मास्टर बनवारी लाल मीणा ,नेहरू वाल्मीकि सहित अनेक लोग मौजूद थे l